युविका ने हाथों में लगवाई प्रिंस के नाम की मेहंदी, सामने आई कपल की रोमांटिक तस्वीरें

10/11/2018 4:45:38 PM

मुंबई: टीवी एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

प्रिंस और युविका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

मेहंदी सेरेमनी के फंक्शन में युविका ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी नजर आईं।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने फूलों की एसेसरी पहनी थीं, जिसमें वह एक दम परी जैसी लग रही थीं।

युविका के हाथों में प्रिंस के नाम की मेहंदी काफी फब रही है।

वहीं, प्रिंस व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए।

फंक्शन में प्रिंस होने वाली पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आए।

दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री वाली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

दोनों ने अपने परिवार के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिए।

दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। 

बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से मुंबई में होगी।

इससे पहले इस शादी की कुछ खास रस्में 2 दिन पहले शुरू होंगी।

इस बिग ग्रैंड वेडिंग के बाद रिस्पेशन चंडीगढ़ में होगा।

शादी से पहले प्रिंस और युविका कई बार एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ चुके हैं। 

 

Neha