प्रियंका-निक ने पीएम मोदी को किया शादी के लिए इन्वाइट, क्या गेस्ट बनकर आएंगे प्रधानमंत्री ?

11/25/2018 12:42:33 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर निक जोनस के साथ शाजी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस राजधानी नई दिल्ली में मौजूद थे। कहा जा रहा है कि निक दिल्ली में इसलिए आए थे ताकि वह प्रियंका के साथ अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन्वाइट कर सकें। 

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, वास्तव में प्रियंका और निक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मिलने गए हैं या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई हैं लेकिन प्रियंका और निक की शादी का न्योता स्पेशल मेसेज के साथ पीएम तक पहुंच गया हैं।मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका और निक की शादी में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि प्रियंका 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में निक जोनस से शादी करेंगी। यह कपल शादी से 1-2 दिन पहले ही जोधपुर के लिए रवाना होंगे। शादी हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज से होगी। 

Neha