लता मंगेशकर से मिले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, दीं शुभकामनाएं

8/18/2019 6:44:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लता मंगेशकर से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की है। प्रसिद्ध गायिका ने कहा कि वह राष्ट्रपति की यात्रा से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हैं।

लता मंगेशकर ने ट्वीट करके ये जानकारी शेयर की। उन्होंने राष्ट्रपति के साथ बातचीत करते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा "नमस्कार, आज जब हमारे देश के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंदजी मुझसे मेरे निवास पर मिले। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। 

लता मंगेशकर भारत की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं।

उन्हें भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 1989 में दिया गया था। 2001 में, राष्ट्र में उनके योगदान को मान्यता देते हुए, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Smita Sharma