निधन की अफवाहों पर भड़के प्रेम चोपड़ा..जोकर बने भारती के बेटे ने लूटी महफिल..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/29/2022 7:07:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत की खबरें आए दिन लोगों का खूब एंटरटेन करवाती हैं। कहीं किसी स्टार की फिल्म रिलीज हो रही है, तो किसी एक्ट्रेस का लुक और कई स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अगर आज की बात करें तो अपने निधन की झूठी खबरें सुन दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का खून खौल गया। उन्होंने लोगों को सफाई दी कि वह बिलकुल ठीक हैं। वहीं शमशेरा के फ्लॉप होने पर फिल्म के एक्टर संजय दत्त ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया। एक तरफ जोकर बना कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा गोला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस उसके नए लुक को खूब लाइक कर रहे हैं। तो ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर एंटरटेनमेंट जगत की आज की अन्य मुख्य खबरों पर...  

प्रेम चोपड़ा की मौत की उड़ी अफवाह तो भड़के एक्टर

 

एक्टर प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसी बीच  अफवाह उड़ी कि प्रेम चोपड़ा नहीं रहेl बीते बुधवार से उन्हें लगातार फोन और मैसेजेस आ रहे हैं। लोग उन्हें फोन कर पूछ रहे हैं कि क्या वह जीवित हैं। वहीं जब इस बारे में प्रेम से बातचीत की गई तो वह खुद काफी हैरान रह गए और कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।

 

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज

 

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। जल्द ही वह फिल्म दोबारा में नजर आएंगी। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से तापसी एक बार फिर अपनी एक्टिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीतती नजर आएंगी।

 

 

संजय मिश्रा के हाथ में हुआ फ्रैक्‍चर

एक्टर संजय मिश्रा इस समय काफी तकलीफ में हैं। एक्टर के हाथ में फ्रैक्‍चर हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। संजय ने अपनी तस्वीर शेयर कर दर्द बयां किया है। 

 

'शमशेरा' की फ्लॉप पर छलका एक्टर संजय दत्त का दर्द

 फैंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को लोगों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी उम्मीद की जा रही थी। बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म औंधे मूंह गिरती नजर आ रही है। अब ऐसे में फिल्म की फ्लॉप पर शमशेरा के एक्टर संजय दत्त ने एक इमोशनल नोट लोगों के साथ शेयर किया है।

 


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पूरे किए 14 साल

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने आज 14 साल पूरे कर लिए हैं। सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने के कारण शो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। शो के 15 साल पूरे होने पर टीम ने जश्न मनाया है। डायरेक्टर मालव रजदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर खुशी जाहिर की है।

 


अब रणवीर के सपोर्ट में उतरीं महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल 

एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया है। इस फोटोशूट का कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं और कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर रणवीर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने रणवीर का सपोर्ट किया है। 

 

टाइगर और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरों पर पिता जैकी श्रॉफ का बयान

एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर बीते दिन खबरें आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। टाइगर और दिशा ने लगभग 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, इन खबरों पर कथित कपल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। इसी बीच अब इन सब खबरों पर टाइगर के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

भारती सिंह ने शेयर की अपने लाडले के नए लुक की तस्वीर

कॉमेडियन भारती सिंह ने इसी साल अप्रैल में पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया था। अब कपल का गोलू-मोलू सा बेटा करीब 4 महीने का हो गया है। दोनों अपने लाडले की प्यारी-प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में भारती ने अपने बेटे की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस का खूब दिल जीत रही है।

 

तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं सोनाक्षी

 एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

 

Content Writer

suman prajapati