प्रेम चोपड़ा ने दी समधी अरविंद जोशी को श्रद्धांजलि, कहा ''दुख दे गया एक नेकदिल इंसान का जाना''

1/29/2021 1:44:19 PM

मुंबई. बाॅलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता और एक्टर अरविंद जोशी ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।  उनका निधन शुक्रवार सुबह नानावती अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो अरविंद उम्र से जुड़ी तकलीफों से जूझ रहे थे और उनके कुछ अंगों ने काम करने बंद कर दिया था। इलाज के दौरान उन्होंने आज अपने प्राण त्याग दिए। अरविंद जोशी के निधन की खबर से बाॅलीवुड में शोक की लहर है।

 

हाल ही में इंडस्ट्री के चर्चित खलनायक और शरमन जोशी के ससुर प्रेम चोपड़ा ने अपने समधी अरविंद जोशी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा-'अरविंद एक नेकदिल इंसान थे। उनके जाने सदमा लगा है। यह दुख जल्दी जाने वाला नहीं।' प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा-'गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'



प्रेम चोपड़ा के अलावा अरविंद जोशी ने निधन पर एक्टर परेश रावल ने दुख जताया। परेश रावल ने ट्वीट कर लिखा-'भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान. बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं. एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी एक्टर, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं. ओम शांति।'

 

बता दें कि अरविंद के बेटे शरमन की शादी बॉलीवुड के एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी। इस रिश्ते अरविंद और प्रेम चोपड़ा एक-दूसरे के समधी हैं। अरविंद मशहूर एक्ट्रेस सरिता जोशी के भाई और केतकी दवे के मामा हैं।

 

काम की बात करें तो अरविंद जोशी जाने-माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट थे। अरविंद ने कई मशहूर हिंदी फिल्मों में भी छोटी मोटी भूमिकाएं निभाई हैं। उन फिल्मोंमें 'इत्तेफाक', 'शोले', 'अपमान की आग', 'ठिकाना', 'नाम' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। 
 

suman prajapati