कोरोना की चपेट में प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी: इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती,डॉक्टर्स ने दिया मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल

1/4/2022 8:19:16 AM

मुंबई:  देश-दुनिया के साथ-साथ बी-टाउन इंडस्ट्री में भी कोरोना तेजी से सबको अपनी चपेट में ले रहा है। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के मशहूर खलनायक और लीजेंड एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद  86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को इलाज के लिए लीलावती हॉस्पिटल एडमिट किया गया है।

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा  संक्रमित होने और लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि डाक्टर्स का कहना है कि दोनों को एक या दो दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया जाएगा।

डॉ. जलील पारकर ने प्रेम चोपड़ा  और उनकी पत्नी की देखरेख कर रहे हैं। दोनों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है। डॉक्टर्स का कहना है दोनों ठीक हो रहे हैं। 80 साल से ज्यादा उम्र होने पर भी दोनों की रिकवरी तेजी से हो रही है।

 

प्रेम चोपड़ा से पहले एकता कपूर, जॉन अब्राहम, उनकी पत्नी प्रिया, डेलनाज ईरानी को भी कोविड पॉजिटिव के होने की जानकारी सामने आई थी। इतना ही नहीं टीवी अभिनेता नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  इससे पहले बॉलीवुड में बीते दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें  प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा की शादी को करीब 60 साल हो चुके हैं। उमा चोपड़ा लीजेंड एक्टर राज कपूर की बहन हैं। उमा और प्रेम की तीन बेटिया रकिता, पुनिता और प्रेरणा चोपड़ा हैं। प्रेम चोपड़ा  हाल ही में रिलीज हुई यशराज की फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आए थे। प्रेम चोपड़ा चोपड़ा ने अपने खलनायक के किरदार से बहुत डराया है।

 

Content Writer

Smita Sharma