भारत लौटते ही प्रीति जिंटा ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- ''दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई''

12/10/2022 1:13:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति इन दिनों अपने वतन भारत में हैं। वह हाल ही में विदेश से इंडिया लौटी हैं और वहां से लौटते ही एक्ट्रेस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर में भगवान के दर्शन का वीडियो प्रीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस को भगवान के रंग में रंगी प्रीति का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

 

सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन की तस्वीरों का वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा- ''मुंबई में वापसी... वापस सिद्धिविनायक मंदिर में ❤️ वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था। हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई।''

&nbs

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

इस क्लिप में एक्ट्रेस का एथनिक लुक और भक्तिमय अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस व्हाइट एंड रेड कलर के अनारकली सूट बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

बता दें कि प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी रचाई थी।  नवंबर 2021 में, कपल ने सरोगेसी के जरिए से जुड़वां बच्चों, जय और जिया का स्वागत किया।

 

Content Writer

suman prajapati