कोरोना केसों में इजाफा, प्रीति जिंटा ने फनी पोस्ट शेयर कर फैलाई जागरूकता
3/23/2021 11:01:27 AM

मुंबई. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस सब को देखते हुए लग रहा है कि वो दिन दूर नही है जब ये बीमारी भयंकर रूप धारण कर लेगी। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसे लेकर चितिंत हैं। सरकार भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखकर पोस्ट शेयर कर फनी अंदाज में लोगों को इसके प्रति जागरूक किया है।
प्रीति जिंटा ने पोस्ट में लिखा- ये एक पब्लिक सर्विस मैसेज है। अगर आप टेस्ट या महक या फिर दोनों को महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो ये कोविड-19 के लक्षण हो सकते हैं। मगर कॉमन सेंस का खो जाना कोविड-19 का लक्षण नहीं है। ये वो कारण है जिसकी वजह से आप कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। कृपया मास्क पहनें। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और हंस रहे हैं।
बता दें प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Masik Shivratri: आज करें ये काम, मिलेगा मनचाहे साथी का साथ और पराई स्त्री के चंगुल से छुटकारा

आनंद उत्सव से वृन्दावन का कोना कोना हुआ भक्ति रस से सराबोर, भक्तों के कल्याण के लिए की गई थी शुरुआत

झारखंड में H3N2 ने दी दस्तक, जमशेदपुर की 68 साल की महिला एच3एन2 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आज का पंचांग- 20 मार्च, 2023