प्रीति जिंटा ने दिखाई डेढ़ साल के बेटे की झलक, पार्क में लड़खड़ाते कदमों से भागते जय ने जीता फैंस का दिल

5/11/2023 10:49:52 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों फैमिली संग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करने के लिए भारत आई हुई हैं। इसके साथ ही वह अपने पति और बच्चों संग क्वालिटी टाइम भी स्पैंड कर रही हैं। इसी बीच प्रीति ने अपने डेढ़ साल के लाडले जय का एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


 
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाडले की झलक शेयर की है। वीडियो में हरी भरी घास और फूलों के बीच जय पौधों के बीच लड़खड़ाते कदमों से भागते दिख रहे हैं और मम्मा प्रीति पीछे से आवाज लगा रही है। हालांकि, वीडियो में जय का चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ' मेरा स्वर्ग... पिछले कुछ दिन अद्भुत रहे हैं। पहाड़, परिवार, स्वच्छ हवा और एक डिजिटल डिटॉक्स। बच्चों से पहली बार मम्मा, मम्मा सुनने से बेहतर कोई आवाज नहीं। यह वास्तव में स्वर्ग है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

फैंस एक्ट्रेस द्वारा शेयर इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

बता दें, प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2016 में 10 साल छोटे बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका के लॉस एंजेलिस शिफ्ट गईं। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया। हालांकि कपल ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।


 

Content Writer

suman prajapati