बेबी बंप के साथ नजर आईं प्रिटी जिंटा, देखें ये खास तस्वीरें

1/19/2018 12:20:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रिटी जिंटा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह बांद्रा में स्पॉट हुईं हैं। प्रिटी की तस्वीरों को देखकर ये लग रहा है कि वह प्रैग्नेंट हैं। क्योंकि इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वैसे कोई गुड न्यूज हैं यां नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई हैं। 

इस दौरान वह शॉर्ट स्कर्ट पहने हुए नजर आईं। उन्होंने ब्लैक दुप्पट्टे के साथ अपने आप को पूरी तरह से कवर भी किया हुआ है। शार्ट ड्रैस के साथ लगाई शेड्स उनकी सुंदरता को चार चांद लगा रही थी।

वैसे अपनी क्यूट स्माइल से प्रिटी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अक्सर वह अपनी हॉट और सुंदर लुक की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं।

बता दें कि प्रीति जल्द ही नीरज पाठक की फिल्म में सनी देओल और अमिषा पटेल के साथ नजर आ सकती हैं। बता दें कि प्रिटी ने 2016 को ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से 41 साल की उम्र में शादी की थी।