सात समंदर पार प्रीति जिंटा ने धूमधाम मनाई जुड़वा बच्चों की पहली होली, दोस्तों और पति संग खूब उड़ाया गुलाल

3/21/2022 12:18:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी पेरेंटहु़ड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। प्रीति जिंटा बीते साल सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों ( बेटा और बेटी) की मां बनीं। कपल ने बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ और बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ रखा।

प्रीति अक्सर बच्चों की तस्वीरें शेयर करती हैं हालांकि वह पूरी तस्वीर कभी शेयर नहीं करती। वहीं अब प्रीति ने सात समंदर पार अपने जुड़वा बच्चों की पहली होली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में शेयर की हैं।

तस्वीरों में वह पति और दोस्तों संग खूब धमाल कर रही हैं। सभी के चेहरे होली के रंग से भरे पड़े हैं। तस्वीरों में सभी काफी मस्ती भरे मूड में दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ प्रीति ने लिखा-'सभी को होली की शुभकामनाएं। दुनिया भले ही अभी परफेक्ट न हो और जश्न मनाने के मौके कम हों, पर हम होली के त्योहार को नए पैरेंट्स के तौर पर मनाए बिना नहीं जाने दे सकते।


महामारी और बच्चों के जन्म के बाद हमारा पहला बड़ा देसी सेलिब्रेशन. दोस्तों और परिवार के साथ रहना और इस साल होली मनाना अद्भुत था। जब हम भारत से दूर रह रहे हैं तो अपने त्योहारों को विशेष रूप से मनाने से घर की याद कम आती है।' फैंस प्रीति की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रीति जिंटा और पति जीन गुडइनफ ने साल 2016 में फरवरी के महीने शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद  18 नवंबर 2021 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma