प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा में खरीदी आलीशान प्रॉपर्टी, नए घर के लिए चुकाए इतने करोड़

10/26/2023 3:10:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही पर्दे से दूर हो चुकी हैं और पति संग विदेश में जा बसी है, लेकिन आज भी उनका दिल इंडिया के लिए धड़कता है। एक्ट्रेस अक्सर खास मौकों पर अपने पति और बच्चों संग अपने देश आती रहती हैं। अब हाल ही में प्रीति ने मुंबई के पॉर्श इलाके बांद्रा में नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं।

प्रीति जिंटा ने बांद्रा के नरगिस दत्त रोड पर मौजूद एक बिल्डिंग में एक महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है, जहां वो शादी से पहले रहती थीं। प्रीति की ये प्रॉपर्टी 1,474 sq ft में फैली है और उन्होंने यह 8.2 करोड़ रुपये में खरीदी है। 


बता दें, प्रीति जिंटा ने साल 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी और अमेरिका के लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई थीं। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया, जिनके साथ कपल खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करता नजर आता है।


 

Content Writer

suman prajapati