'ग्रेट न्यूज..बधाई हो आर माधवन और सरिता' वेदांत की डेनिश ओपन में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीत पर प्रीति जिंटा ने दी पेरेंट्स को बधाई

4/23/2022 11:51:10 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक बाप का सीना तब गर्व से चौड़ा हो जाता है जब उसे उसके बच्चे की कुशलता के लिए जाना जाए। इन दिनों इसी प्राउड मूमेंट्स से बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी गुजर रहे हैं। उनके बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीत कर पूरे देश का नाम रोशन किया है। बेटे की इस अचीवमेंट के लिए एक्टर को सोशल मीडिया पर चारों तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक आर माधवन को उनके बेटे की इस सफलता के लिए बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी वेदांत के पेरेंट्स को उनकी अचीवमेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 


शनिवार को आर माधवन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा- वाह! ग्रेट न्यूज. बधाई हो आर माधवन और सरिता। वेदांत को इस तरह चमकते देख मैं बहुत खुश और मगन हूं। भगवान उन्हें हमेशा और अधिक सफलता, खुशी, प्यार और प्रकाश प्रदान करें। आप दोनों ने उसके साथ शानदार काम किया है। Bravo #JaiHind #Ting

 


बता दें, डेनिश ओपन 2022 में बेटे वेदांत की सिल्वर और गोल्ड मेडल जीत की जानकारी आर माधवन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने ट्वीट कर बेटे की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त की थी।

 

  

 

Content Writer

suman prajapati