Oscar 2022:पति जो जोनस संग छाईं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी Sophie Turner, फ्लोर-लेंथ गाउन में 26 की हसीना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

3/28/2022 10:12:38 AM

लंदन: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हॉलीवुड शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम सोफी टर्नर दूसरी बार प्रेग्रेंट हैं। वैसे तो सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ना कभी खुलकर बात की है और ना ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर कोई खास जानकारी दी हैं लेकिन अब हाल ही में LA में हुई ऑस्कर पार्टी 2022 में पहुंची, जहां उन्होंने बेहद ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया।

प्रेग्रेंट सोफी ने पति जो जोनस का हाथ थाम ऑस्कर पार्टी में एंट्री की। लुक की बात करें तो वह फ्लोर-लेंथ लॉन्ग स्लीव रेड गाउन में बेहद स्टनिंग नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दिया।

मेकअप की बात करें तो मिनिमल मेकअप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक और हेयरस्टाइल की बात करें तो स्लीक पोनीटेल में वो बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। उन्होंने इस गाउन के साथ स्पार्कली ड्रॉप ईयरिंग और पीयर-शेप इंगेजमेंट रिंग पहनी थी जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

 

उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जो की बात करें तो वह ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। सोफी ने पति जो के साथ रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।  फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

सोफी ने प्रिंयका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के भाई जोई जोनस को साल 2016 में डेट करना शुरू किया था। दोनों ने साल 2017 में सगाई कर ली थी। इसके बाद 1 मई 2019 को उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था।

कपल की  शादी Las Vegas में हुई थी। सोफी ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम  'विला' रखा है। कपल को अक्सर बेटी के साथ स्पाॅट किया जाता है। 
 

Content Writer

Smita Sharma