घर का खाना...वर्कआउट... खुद को यूं फिट रख रही है 8 महीने प्रेग्नेंट सोनम कपूर
7/9/2022 12:21:33 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी टाइम में अपना खूब ख्याल भी रख रही है। सोनम वर्कआउट कर रही है और घर का खाना खा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस का घर पर वर्कआउट करते का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग भी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में सोनम ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रही है। एक्ट्रेस जमींन पर बैठकर स्ट्रेचिंग करते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को सोनम की ट्रेनर ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने ने लिखा- 'सबसे खूबसूरत होने वाली सोनम कपूर होम स्ट्रेच SK... हम यह कर लेंगे।'
इसके साथ सोनम घर के खाने का भी स्वाद ले रही है। एक्ट्रेस ने घर के खाने की भी झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने भिंडी की तस्वीर शेयर कर लिखा- 'घर का खाना।' फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा हॉलीवुड सिंगर Adele के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। लंदन में हुए इस कॉन्सर्ट में दोनों काफी मस्ती करते दिखे थे। इससे पहले सोनम को अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए भी देखा गया था। सोनम ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था। सोनम और आनंद आहूजा ने मार्च में इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। एक्ट्रेस पति की गोद में लेटकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न