सोनम कपूर ने पहना BFF मसाबा गुप्ता का मैटरनिटी कलेक्शन, ओरेंज काफ्तानी कुर्ते में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

4/28/2022 3:29:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शादी के 4 सालों बाद सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति आनंद आहुजा के बच्चे को जन्म देंगी। अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए सोनम बेहद एक्साइटड हैं और वह अपने गर्भावस्था के हर पल का आनंद ले रही है। हाल ही में प्रेग्नेंट सोनम ने अपनी बेस्टी द्वारा मिली ड्रेस पहनकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।


सोनम कपूर को यह ड्रेस सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने गिफ्ट की है। यह ओरेंज कलर फ्रंट ओपन काफ्तानी कुर्ता है, जिसे उन्होंने व्हाइट प्लाजो के साथ ड्रेस-अप किया है। हाथ में फोन लेकर ड्रेस को स्टाइल करते हुए वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

 

इस दौरान उनके चेहरे पर खूब प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने मसाबा का धन्यवाद करते हुए थैंक्स मसाबा लव लिखा है। इस वीडियो को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है।



बता दें, सोनम कपूर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर भी करती नजर आती हैं। वहीं अब मां बनने जा रही एक्ट्रेस को खुद डिजाइन की ड्रेस गिफ्ट कर उन्होंने प्यार जाहिर किया है।

 

 

Content Writer

suman prajapati