प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने पति आनंद के कंधे पर हाथ रख क्लिक की सेल्फी, बोलीं- मेरा बेबी यहां है

4/8/2022 4:06:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही पति आनंद आहुजा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी एक्ट्रेस ने पिछले महीने बेबी बंप वाली फोटोज शेयर कर दी थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब बधाईयां दी थीं। सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी फेज को अच्छी यादें समेटते हुए बिता रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने पति संग एक खास पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिय पर खूब वायरल हो रहा है। 

 


सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पति आनंद आहुजा संग तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उनके कंधे पर हाथ रख सेल्फी ले रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- मेरा बेबी इधर है।


एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार AK vs AK में नजर आईं थी। अब उनकी अपमकिंग फिल्म ब्लाइंड है।  

Content Writer

suman prajapati