प्रेग्नेंट है श्रद्धा आर्या! येलो सूट में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

2/27/2023 12:13:25 PM

मुंबई. एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने शो कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई है। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से इस शो से जुड़ी हुई है। इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा की सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो श्रद्धा येलो सूट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों के झूमके एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं एक्ट्रेस के साथ उनके को-स्टार शक्ति अरोड़ा भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। श्रद्धा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- खबरदार! आगे बंप है… समय में 20 साल का बड़ा उछाल. बने रहें क्योंकि यह केवल बड़ा और बेहतर होने वाला है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें श्रद्धा आर्या कोई रियल में प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि उनका ये टीवी सीरियल का ही सीन है, जिसे फैंस के साथ शेयर किया है। शो में एक्ट्रेस प्रीता का रोल प्ले कर रही है, जो कि प्रेग्नेंट है। बताया जा रहा है कि अभी रियल लाइफ में उनका ऐसा कोई प्रेग्राम नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News