प्रेग्नेंट रुबीना को मिला किन्नरों का आशीर्वाद,कपल की उतारी नजर, बोले- हम फिर आएंगे, बेटा हो या बेटी...

10/17/2023 1:54:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इस समय अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। रुबीना शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नहीं थक रहीं।

अब हाल ही में रुबीना ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्लाॅग शेयर किया। इस ब्लाॅग के जरिए उन्होंने अपने फैंस को उनके घर आए खास गेस्ट से मिलवाया। ये गेस्ट और कोई नहीं बल्कि किन्नर समाज के लोग थे जो यहां कपल को आशीर्वाद देने आए थे।

किन्नर समाज की अन्नू के साथ उनकी एक और साथी आई थी। उन्होंने बताया कि वे रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर काफी खुश हैं।

रुबीना ने अपने हाथों से अपने गेस्ट के लिए खाना बनाया। स खास गेस्ट आए। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने ब्लाॅग में दी।

किन्नर समाज के लोगों ने पूड़ी, हलवा और आलू का मजा लिया। जाते समय किन्नरों ने कपल को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा बच्चा होने के बाद वे फिर आएंगे। अन्नू ने कहा-बेटा हो या बेटी। दोनों स्वस्थ हों। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma