बॉयफ्रेंड संग LA की सड़कों पर स्पॉट हुईं प्रेग्नेंट रिहाना, बड़े बेबी बंप के साथ रॉकी को हग करती दिखीं सिंगर

5/11/2023 2:05:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉप स्टार रिहाना जल्द ही बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इससे पहले बॉयफ्रेंड संग सिटी में खूब आउटिंग एंजॉय करती नजर आती हैं। बीते बुधवार सिंगर को एक बार फिर रॉकी संग लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया, जहां कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रेग्नेंट रिहाना व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग कलर की पैंट में नजर आईं। इस लुक को उन्होंने ब्लैक ओपन कोट के साथ ड्रेस-अप किया।

 

ओपन कोट में रिहाना अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस लुक को सिंगर ने लो पोनी और चेहरे पर ब्लैक चश्मे के साथ कंप्लीट किया है। 

 

वहीं उनके बॉयफ्रेंड रॉकी इस दौरान व्हाइट टी के साथ रेड लैदर जैकेट और डेनिम पैंट ने परफेक्ट दिख रहे हैं।

 

Los Angeles की सड़कों पर दोनों एक दूसरे का हाथ थाम पोज देते नजर आ रहे हैं तो किसी तस्वीर में रिहाना अपने बॉयफ्रेंड को हग करती भी नजर आ रही हैं।


बता दें, रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड A$AP Rocky ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का नाम रिवील कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम  RZA Athelston Mayers रखा है, जिसे सिंगर ने 13, 2022 को जन्म दिया था। अब दोनों जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।

Content Writer

suman prajapati