स्टाइलिश लुक में बाॅयफ्रेंड संग स्टोर पर पहुंची प्रेग्नेंट रिहाना, रेड लेदर आउटफिट में हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

2/14/2022 3:07:45 PM

लंदन:  हॉलीवुड सिंगर रिहाना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिहाना बाॅयफ्रेंड AP Rocky के साथ लाॅस एजलेंस के स्टोर पर स्पाॅट हुईं।

इस दौरान प्रेग्नेंट रिहाना का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो रिहाना रेड कलर की लैदर फ्रंटकट ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।

वह इस आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं उनके बाॅयफ्रेंड फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

बता दें रिहाना बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली है। रिहाना और रॉकी के रिलेशनशिप की खबरें 2 साल पहले सुर्खियों में आईं थीं।

रिहाना और रॉकी के प्यार का किस्सा सिंगर हसीन जमील से ब्रेकअप के तुरंत बाद चर्चा में आया था। खबरें थीं कि वह रॉकी के साथ वक्त बिता रही हैं लेकिन वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे। साल 2021 सितम्बर में दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर साथ-साथ नजर आए।

Content Writer

Smita Sharma