ऑस्कर 2023 में प्रेग्नेंट रिहाना ने बिखेरा जलवा, ब्लैक ट्रांसपेरेंट आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

3/13/2023 4:37:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिका के लॉस एजेंलिस में सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया, जिसमें भारत की दो फिल्मों (आरआरआर, द एलिफेंट व्हीस्परर्स) ने बाजी मारी। वहीं, 95वें अकाडमी अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार रिहाना ने खूब लाइमलाइट चुराई। ऑस्कर 2023 में प्रेग्नेंट रिहाना ने अपने बोल्ड अंदाज से सबके होश उड़ा दिए। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो ऑस्कर अवॉर्ड्स में रिहाना ब्लैक आउटफिट में बेहद बोल्ड नजर आईं। ट्रांसपेरेंट टॉप में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई।

 

गले में डायमंड नेकलेस और कानों में इयररिंग्स से रिहाना ने अपने लुक को कंप्लीट किया और फुल कॉन्फिडेंस के साथ धांसू परफॉर्मेंस देती दिखीं।

 

रिहाना के इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।


बता दें कि रिहाना जल्द ही बॉयफ्रेंड रॉकी के दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इससे पहले वह एक बेटे की मां हैं।

 

Content Writer

suman prajapati