लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए प्रेग्नेंट रिहाना के बॉयफ्रेंड ASAP रॉकी, गोली चलाने का है आरोप

4/21/2022 12:42:43 PM

मुंबई. पॉप स्टार रिहाना बहुत जल्द ब्वॉयफ्रेंड ASAP रॉकी के बच्चे को जन्म देने वाली है। रिहाना को बॉयफ्रेंड के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। इसी बीच खबर सामने आई है कि रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड ASAP रॉकी को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। रैपर पर साल 2019 में कथित रूप से गोली चलाने का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ASAP रॉकी हाल ही में अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड रिहाना के साथ छुट्टियां मनाकर लॉस एंजिल्स पहुंचे ही थे तभी उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।


रैपर का असली नाम रकीम मेयर्स है। 6 नवंबर को विस्टा डेल मार और सेल्मा एवेन्यू के बीच 10 बजकर 15 मिनट पर गोली चलाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित जो गोली से बच गया उसने पुलिस को बताया कि रॉकी ने दो लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया था। रॉकी ने उन पर चार बार गोली चलाई जिसमें से एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी। शख्स के इन आरोपों के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई थी लेकिन इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।


बता दें रिहाना ने फरवरी में अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। हाल ही में खबर सामने आई थी कि रॉकी ने रिहाना को धोखा दे दिया है और जूता डिजाइनर अमीना मुअद्दी से सगाई कर ली है लेकिन ये सब अफवाहें थी। अमीना ने इंस्टाग्राम पर इन दावों को खारिज कर दिया था।

Content Writer

Parminder Kaur