6 महीने प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने मिक्की माउस आउटफिट में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, यूजर बोला-''सुनने में आया D*s बाप बनने वाला है''

6/27/2021 10:59:18 AM

मुंबई: टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां  अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। एक तरफ जहां नुसरत और उनके पति के बीच का विवाद जगजाहिर हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी छाई हुई हैं। खबरें हैं कि नुसरत 6 महीने प्रेग्नेंट हैं। हालांकि नुसरत ने इन खबरों पर चुप्पी बनाई हुई है। इसी बीच नुसरत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में वह एक बार फिर अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो नुसरत ब्लैक एंड व्हाइट कलर के मिक्की माउस आउटफिट में नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है।

वह सुहावने मौसम का खूब मजा ले रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- 'आइए खोए हुए पक्षी को घर ले आएं।' जहां कुछ फैंस उनकी इन तस्वीरों को पंसद कर रहे हैं। वहीं कुछ ने नुसरत को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। 

यूजर्स के कमेंट

एक यूजर ने लिखा-'सुनने में आ रहा है दास गुप्ता डैडी बनने बाले है।' एक ने लिखा-' इसका डैडी कौन है।' एक यूजर ने लिखा- 'आपने अपने पति के साथ इतना बुरा क्यो किया।' देखें कमेंट्स

 

दरअसल, जब नुसरत के प्रेग्नेंसी की खबर आई थी तो उनके पति निखिल जैन ने कहा था ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो बीते 6 महीने से एक्ट्रेस के साथ नहीं रह रहे हैं। वहीं नुसरत का नाम लंबे समय से यश दास गुप्ता से जुड़ रहा है। ऐसे में यूजर्स इन्हीं सब बातों को लेकर ऐसे कमेंट कर रहे हैं। 

बता दें कि नुसरत ने साल 2019 में 19 जून को तुर्की में निखिल जैन से शादी की थी। वहीं शादी के 2 साल बाद नुसरत ने अपनी शादी को ही अवैध करार दिया।नुसरत के अनुसार निखिल के साथ जो उनकी तुर्की में शादी हुई थी वो भारतीय कानून के हिसाब से वैध नहीं है। कानून के हिसाब से ये शादी नहीं है, ये एक रिलेशनशिप या लिव इन रिलेशनशिप था जबकि निखिल का कहना है कि शादी के बाद से उन्होंने बहुत बाद नुसरत से शादी रजिस्ट करवाने को कहा लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा मना किया था।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma