प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही नेहा धूपिया, न्यूड ड्रेस और प्रिंटेड श्रग में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

9/6/2021 11:50:59 AM

मुंबई. एक्ट्रेस नेहा धूपिया बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में नेहा न्यूड कलर ड्रेस और प्रिंटेड श्रग में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही है।

PunjabKesari

नेहा फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- हेलो रूम सर्विस, क्या मुझे मिल सकता है। इसके साथ नेहा ने खाने की कई सारी चीजों की इमोजी भी लगाई हैं। नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें नेहा और अंगद ने तस्वीरें शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तस्वीरों में कपल के साथ उनकी बेटी मेहर भी नजर आई थी। नेहा बॉडीकोन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी। नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से एक्टर अंगद बेदी संग दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News