बिन ब्याही मां बनने जा रहीं कल्कि ने दिखाया बेबी बंप, पानी में देंगी बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म

9/30/2019 11:59:31 AM

मुंबई: एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई है कि वो अपने बेबी को वॉटर बर्थ देना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि वो 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। 

इस तस्वीर में कल्कि व्हाइट ड्रेस में सोफे पर बैठी हुईं अपने बेबी बंप को निहारती हुई दिख रही हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर में कल्कि के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है।

हालांकि, शनिवार को मुबंई के फाइव स्टार होटल जेडब्लू मैरिएट में हुए 'जीक्यू मैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड्स फंक्शन में कल्कि अपना बेबी बंप छिपाती नजर आ रही हैं।

बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2015 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। कल्कि के बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। 

कल्कि के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। 

 

Neha