क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई प्रेग्नेंट दीया मिर्जा, ग्रे कुर्ते में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

4/24/2021 1:07:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दीया मिर्जा बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस अपना चेकअप कराने के लिए क्लिनिक पहुंची है।

क्लिनिक के बाहर उन्हें स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रे कुर्ता और ब्लैक लेगी में नजर आ रही है। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने हाथ में फोन कैरी किया हुआ है।

एक्ट्रेस इस लुक में खूबसूरत लग रही है। इन कपड़ों में दीया का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें दीया ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव राखी से शादी की थी। दोनों की शादी में बस कुछ ही लोग शामिल हुए थे। दीया की शादी पंडिताइन ने करवाई थी। एक्ट्रेस की शादी में कन्यादान और विदाई की रस्में नहीं हुई थी।

शादी के बाद दीया पति वैभव और उनकी बेटी के साथ मालदीव में हनीमून पर गई थी। वहीं एक्ट्रेस ने अपने मां बनने का ऐलान किया था। एक्ट्रेस ने मालदीव से तस्वीर शेयर कर बेबी बंप की झलक दिखाई थी।

 

Content Writer

Parminder Kaur