Girl or Boy? भारती सिंह ने दिया मजेदार जवाब, कहा- मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए
12/21/2021 4:10:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह इन-दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह 5 महीने प्रेगनेंट है, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने कुछ दिनों पहले ही फैंस के साथ शेयर की है। शादी के चार साल बाद मां बनने को लेकर भारती काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच उन्होंने बताया कि उन्हें लड़की चाहिए या लड़का।
दरअसल, भारती सिंह से हाल ही में मीडिया ने पूछा कि उन्हें बेटा चाहिए या फिर बेटी। इस सवाल का जवाब देते हुए भारती ने कहा-लड़की.. मेरे जैसी मेहनती, आप जैसे नहीं जो एक लड़की को रोके।
कॉमिक अंदाज में भारती ने कहा कि उसे लड़कि चाहिए ताकि उसे फोन करके कहो- बेटा चाय बना दो तो वह खुशी-खुशी चाय बना ले। बेटे को कहो तो वह कहेगा कि अरे मम्मा क्रिकेट खेल रहा हूं मैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो एक बच्ची को जन्म देना चाहेंगी और लड़कियां सबसे अच्छी होती हैं।
बता दें, प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती लगातार शूटिंग पर स्पॉट की जा रही है। मां बनने को लेकर वो काफी खुश हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी कूल अवतार में दिखाई दे रही थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- "मॉम टू बी... बहुत मजा आ रहा है मम्मी बनने में।"
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

सोमवार को इन 6 अचूक उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी