पति हर्ष संग फार्महाउस में वक्त बिता रही हैं प्रेग्नेंट भारती सिंह, तंदूर के चूल्हे पर बनाईं दाल मखनी और रोटी

1/16/2022 2:24:42 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी को एंजाॅय कर रही हैं। यही वजह है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया संग मुंबई छोड़ अपने फार्महाउस में शिफ्ट हो गईं।  भारती- हर्ष का ये फार्महाउस  मुंबई की भीड़ से दूर शहर के सीमा पर मौजूद है।

हर्ष ने अपने इस फार्महाउस की वीडियो यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में हर्ष  बता रहे हैं कि बाहर कोरोना फला है इसलिए वे फिलहाल अपने इस फार्महाउस पर आ गए हैं और यहीं से उनकी शूटिंग का काम भी करेंगे।

इसके बाद कैमरा वह भारती की तरफ घुमाते हैं, जिसमें वह खाती हुई नजर आ रही हैं। फार्हाउस पर शूटिंग होती भी नजर आ रही है। इस वीडियो में भारती अपने पति की तारीफ करते हुए कहती हैं- वह छोटे से राइटर हैं, जो दीवारों पर लिखते हैं- यहां कचरा फेंकना मना है, यहां गाड़ी मत खड़ी करो, जिसके बाद हर्ष थोड़ी देर के लिए नाराज होकर उठते हैं । वीडियो में उनके फार्महाउस पर मौजूद डॉग भी नजर आ रहा है, जो उनके साथ मस्ती करता दिख रहा है। 

भारती और हर्ष रात में तंदूर पर बनाए खाने का मजा लेते भी नजर आ रहे हैं।

भारती तंदूर वाले चूल्हे पर तरह-तरह का खाना बनाती दिख रही हैं। उन्होंने दाल मखनी और रोटियां बनाईं।

इस वीडियो में फार्हाउस में मौजू उनका छोटा सा स्विमिंग पूल भी नजर आ रहा है पीछे पेड़-पौधे भी लगे हैं। वहीं पास खाट लगा हुआ है, जिसपर कुछ सामान और कपड़े भी सूख रहे हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma