''हुनरबाज'' के सेट पर गिरते-गिरते बची प्रेग्नेंट भारती सिंह, खुद का ध्यान ना रखने पर नाराज हर्ष लिंबाचिया ने कॉमेडियन को लगाई डांट

2/2/2022 9:27:34 AM

मुंबई: 'लॉफ्टर क्वीन' भारती सिंह इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज से गुजर रही हैं। भारती जल्द ही पति हर्ष लिंबाचिया संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी भारती काम कर रही हैं। वह इन दिनों पति हर्ष संग रियालिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

हाल ही में 'हुनरबाज' के मंच पर भारती के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में वह सपने में भी नहीं सो सकती। दरअसल वह रियलिटी शो 'हुनरबाज' के मंच पर गिरने वाली थीं जिसकी वजह से उनके नाराज पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें खूब डांट लगाई।

PunjabKesari

  हर्ष अपनी पत्नी भारती का प्रेग्नेंसी में खास ख्याल रख रहे हैं लेकिन भारती के साथ हुई एक घटना की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी को डांट लगाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

 

इसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। भारती सिंह ने 30 जनवरी 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियोज शेयर किए जिसमें उन्होंने बताया कि वह ‘हुनरबाज’ शो के सेट पर गिरने वाली थीं लेकिन वह ठीक हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी में सावधानी न बरतने पर उनके पति हर्ष लिंबाचिया भारती से काफी नाराज हुए और उन्हें डांटा भी। हर्ष का उनके लिए इतना केयर देख भारती उनसे प्यार करने से खुद को नहीं पाईं। 

PunjabKesari

दूसरे वीडियो में दोनों को मस्ती मजाक भी करते हुए देखा गया जिसमें भारती अपने पति हर्ष को माफी मांगने के लिए कहती हैं और वह उनकी आज्ञा का पालन करते हुए उनसे माफी मांगते हैं। बता दें कि भारती और हर्ष ने साल 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद दिसंबर 2021 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News