सेट से टीम के साथ सामने आई अनुष्का की तस्वीर, पिंक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

11/29/2020 10:52:47 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बहुत जल्द मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती है। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दिनों में भी काम कर रही है। हाल ही में अनुष्का की सेट से तस्वीर सामने आई है। जिसमें अनुष्का अपनी टीम के साथ पोज दे रही है।


ये तस्वीर अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर तस्वीर में अनुष्का की पूरी टीम पीपीई किट में नजर आ रही है। अनुष्का पिंक कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। अनुष्का इस लुक में बेहद क्यूट नजर आ रही है। एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान सबका दिल जीत रही है। हेयर स्टाइलिस्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ये कुछ ऐसा दिख रहा है जैसे जनरल हॉस्प‍िटल हो' फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 


बता दें इससे पहले भी अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह एक्ट्रेस का मेकअप करते नजर आए थे। अनुष्का और विराट कोहली के घर 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है। इसकी खुशखबरी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके दी थी। जिसमें अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी। 

Parminder Kaur