हेवी बेबी बंप के साथ ''शकीरा'' गाने पर झूम-झूम कर नाचीं अनीता हसनंदानी, वीडियो वायरल

1/8/2021 11:06:31 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। अनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में अनीता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में एक्ट्रेस अपने हेवी बेबी बंप के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस शकीरा गाने पर अपने बेबी बंप के साथ झूम-झूम कर नाच रही है। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा- 'एक बार आप शकीरा के फैन है तो हमेशा के लिए शकीरा के फैन हैं। मुझे भरोसा है कि मैं अस्पताल के बैड से भी ऐसा करती रहूंगी।' फैंस इन वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

बता दें पिछले दिनों अनीता की दोस्त एकता कपूर ने उनके लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी, जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे। अनीता 'नागिन 4' की शूटिंग के समय से प्रेगनेंट थीं और उन्होंने यह बात सबसे छिपाकर रखी थी। अनीता और रोहित रेड्डी ने अक्टूबर 2020 में एक प्यारे से वीडियो के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अनीता और रोहित के घर नन्हा मेहमान फरवरी 2021 को आ  जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News