मुंबई में कुछ इस अंदाज में स्पॉट हुईं मॉम-टू-बी रुबीना दिलैक, एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही दिखा प्रेग्नेंसी Glow

10/7/2023 1:43:24 PM


 

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक जल्द ही पति अभिनव शुक्ला के बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में वह अपने इन दिनों जमकर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में मॉम-टू-बी रुबीना को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से फैंस का खूब ध्यान खींचती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरो में देखा जा सकता है कि मॉम-टू-बी रुबीना इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही हैं।

उनके चेहरे पर मां बनने का एक अलग ही नूर देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो इस दौरान रुबीना दिलाइक लूज टी-शर्ट के साथ ब्लैक लैगिंग और कलरफुल श्रग लिए नजर आ रही हैं। एक हाथ में उन्होंने बड़ा सा पर्स कैरी किया है।

चेहरे पर ट्रांसपेरेंट चश्मा और बड़ी सी स्माइल में एक्ट्रेस का अंदाज देखते ही बन रहा है। फैंस रुबीना की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमिस्टर में हैं। उन्होंने पिछले महीने यानी 16 सितंबर को अपने पति संग बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब कपल के फैंस को बेबी शुक्ला को देखने का इंतजार है।


 
 

Content Writer

suman prajapati