टीवी की संस्कारी बहू श्रद्धा आर्या ने शेयर की शावर लेतीं की तस्वीरें, मोनोकोनी में दिखाई अदाएं तो बोले लोग- ''कुछ तो शर्म करो''

5/28/2021 12:29:13 PM

 मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो पर्दे पर अक्सर ट्रेडिशनल लुक और सीधे-सादे करेक्टर में नजर आती हैं। हालांकि रियल लाफ में वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड होती हैं। ऐसी ही एक हसीना सीरियल कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या हैं। 

 

प्रीता के रोल से लोगों के दिलों पर छा जाने वालीं श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने शावर लेते की कुछ तस्वीरें शेयर की  जिन्होंने इंटरनेट पर 'आग लगा दी' है। इन तस्वीरों के जरिए श्रद्धा ने अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज तोड़ दी है। तस्वीरों में श्रद्धा पिकं प्रिंटिड मोनोकनी में नजर आ रही है। वह शावर के नीचे खड़े होकर बच्चों की तरह पानी से खेल रही हैं।

मोनोकनी में  श्रद्धा वाकई कहर ढा रही हैं। श्रद्धा आर्या का यह अवतार देख फैन्स की निगाहें थम सी गई हैं। फैंस लेकर स्टार्स तक उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। 


हालांकि श्रद्धा की बिकिनी में शावर लेती इन तस्वीरों पर कुछ यूजर्स ने बेहूदा कमेंट कर दिए और ऐक्ट्रेस को 'बेशर्म' और 'बिगड़ी हुई' तक कहा। एक यूजर ने लिखा-ये वो संस्कारी बहू है जिनके लेक्चर हमारी अम्मी हमें देती हैं। एक अन्य यूजर का कमेंट था-प्रीता बेटा तुम इन कपड़ों में संस्कारी नहीं लग रहीं। कुछ तो शर्म कर लो।

करियर की बात करें तो श्रद्धा आर्या ने 2004 में टैलंट हंट शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से शुरुआत की थी।इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। वह रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' और शाहिद कपूर स्टारर 'पाठशाला' में भी नजर आ चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो बताया जाता है कि 2015 में श्रद्धा आर्या की एक एनआरआई के साथ सगाई हुई थी, लेकिन कुछ वजहों से वह रिश्ता टूट गया। इसके बाद जब श्रद्धा आर्या ने 2019 में 'नच बलिए' में हिस्सा लिया तो उन्होंने बताया कि वह आलम सिंह मक्कड़ के साथ रिलेशनशिप में हैं।


 

 

 

Content Writer

Smita Sharma