शाहरुख ने रखी प्री-दिवाली पार्टी, फराह-करण समेत पहुंचे ये सितारे

10/16/2017 11:56:44 AM

मुंबई: फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने 14 अक्टूबर को प्री-दिवाली पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के कई सैलेब्स पहुंचे। 

हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने प्री-दिवाली सैलिब्रेशन रखा था तो वहीं अब शाहरुख ने भी अपने घर पर प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शाहरुख के कई करीबी दोस्त शामिल हुए।

इस दौरान फराह खान कुंदर से लेकर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, नताशा पूनावाला, करण जौहर और आनंद एल राय भी पहुंचे। वह काफी खुश नजर आ रहे थे। शाहरुख ने इस शानदार पार्टी का आयोजन अपने घर यानी मन्नत में किया था। इस दौरान वह काफी खुश नजर आए और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।