प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के घर गूंजी किलकारी, शादी के 4 साल बाद किया बेटी का स्वागत

1/29/2023 3:20:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है।  टीवी सीरियल 'माता की चौकी' फेम एक्टर राहुल राज सिंह पापा बन गए हैं। जी हां, एक्टर की पत्नी सलोनी शर्मा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है, जिसका खुलासा हाल ही में एक्टर ने मीडिया के साथ किया है।

PunjabKesari


राहुल राज सिंह की पत्नी सलोनी शर्मा ने 26 जनवरी 2023 को एक बच्ची को जन्म दिया। मीडिया से बातचीत में राहुल ने अपनी खुशी शेयर करते हुए कहा, “हम धन्य और खुद को दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहे हैं। हमारी बिटिया बहुत प्यारी है। हमने उसका नाम शिवन्या रखा है। भगवान शिव के भक्त के रूप में इस नाम को अंतिम रूप देना स्वाभाविक था, जिसका उनसे संबंध हो। शिवन्या का अर्थ है, वह जो असीम और अक्षय है।'' उन्होंने कहा, ''हमारी बेटी का जन्म एक शुभ दिन हुआ है...इसका बहुत महत्व है। पहला गणतंत्र दिवस होने के नाते और दूसरा यह सरस्वती पूजा के साथ हुआ।”

PunjabKesari
 

बता दें, राहुल राज सिंह ने नवंबर 2018 में मुंबई में एक्ट्रेस व एंटरप्रेन्योर सलोनी शर्मा संग शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद अब कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

PunjabKesari


 
बता दें कि राहुल राज सिंह गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद खूब सुर्खियों में आए थे। प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद राहुल कानून के निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। इस मामले के बाद एक्टर ने साल 2018 में शादी कर ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News