आर्थिक तंगीः दो वक्त की रोटी को मोहताज दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के पेरेंट्स, बोले- हमारा तो सब कुछ लुट गया, हम फर्श पर आ गए

7/29/2021 3:47:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो बालिका बधू में नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उनका नाम चर्चा में आ जाता है। बीते दिनों प्रत्युषा प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के खुलासे के बाद काफी चर्चा में आईं थी। विकास ने दावा किया था कि वह प्रत्युषा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। वहीं अब हाल ही में एक बार फिर दिवंगत एक्ट्रेस नाम सुर्खियों में हैं। प्रत्युषा के इस दुनिया से जाने के बाद उनका परिवार टूटकर बिखर गया है और घोर तंगी से जूझ रहा है।

 


हाल ही में मीडिया से बात करते हुए प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है मानो बेटी की मौत के बाद कोई बड़ा तूफान आया हो और सबकुछ छीन कर चला गया हो। उन्होंने कहा कि बेटी का केस लड़ते-लड़ते वो अपना सबकुछ गंवा बैठे हैं। उनके पास अब एक रुपया भी नहीं बचा है।

 

PunjabKesari

 


शंकर बनर्जी ने कहा कि उनकी बिटिया ने ही उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाया था। वही उनका एकमात्र सहारा थी, लेकिन प्रत्युषा के जाने के बाद उनकी जिंदगी बहुत मुश्किल से कट रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब वो एक कमरे में रहने को मजबूर हैं और कई बार कर्ज तक ले चुके हैं।

 


उन्होंने बताया कि गुजारे के लिए प्रत्युषा की मां एक चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती हैं। वहीं प्रत्युषा के पिता कोई न कोई कहानियां लिखते रहते हैं और जिंदगी को फिर से ट्रैक में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

 


बेटी प्रत्युषा के केस को लेकर शंकर ने कहा- 'भले ही उनके पास पैसों की कमी है पर वो न तो हिम्मत हारे हैं और न ही हिम्मत टूटी है। मैं प्रत्युषा के हक के लिए मरते दम तक लड़ूंगा। प्रत्युषा की जीत हमारी आखिरी उम्मीद है। मुझे यकीन है कि हम एक दिन जरूर जीतेंगे।'


बता दें, 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी की मौत की खबर सामने आई थी। उन्हें उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। प्रत्युषा बनर्जी की मौत को सुसाइड बताया गया था। इस मामले में प्रत्यूषा के परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। बाद में राहुल राज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई और उन्होंने ऐक्ट्रेस सलोनी शर्मा से शादी कर ली।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News