लग्जरी गाड़ी को छोड़ प्रतीक सहजपाल ने ऑटो रिक्शा में किया सफर, फैंस बोले- डाउन टू अर्थ बॉय
2/7/2022 6:02:31 PM
मुंबई. तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विनर बनीं। प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप रहे। तेजस्वी ने भले ही ट्रॉफी जीती हो लेकर प्रतीक ने लोगों का दिल जीता। हाल ही में प्रतीक को स्पॉट किया गया है, जिसमें वह एक ऑटो रिक्शा में नजर आ रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रतीक ब्लैक शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं। प्रतीक ऑटो रिक्शा में दोस्त के साथ सफर कर रहे थे तभी पेपराजी ने उन्हें कैप्चर किया। पेपराजी ने उन्हें तेजी से फॉलो किया और पीछे से आवाज दी। जिसके बाद उन्होंने हाथ दिखाया। फिर पेपराजी ने उनसे बात की और पूछा कि बिग बॉस के घर से निकलकर ऑटो रिक्शा में बैठकर कैसा लग रहा है? इस पर प्रतीक ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आ रहा है। इसी चीज को मिस कर रहा था। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- इतना अच्छा और विनम्र इंसान।
दूसरे यूजर ने लिखा- वेरी डाउन टू अर्थ बॉय।
एक अन्य यूजर ने लिखा- रियल विनर।
बता दें इससे पहले प्रतीक को शमिता शेट्टी के बर्थडे पर स्पॉट किया गया था। प्रतीक को मिलने के लिए फैंस की लाइक लग गई थी। मीडिया से बात करते समय फैंस ने एक्टर की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की थी। इस पर प्रतीक ने कहा था- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।