प्रतीक गांधी के साथ मुंबई पुलिस ने किया बुरा बर्ताव, एक्टर ने बताई दुर्दशा- ''मुझे कंधे से पकड़कर खींचा और मार्बल के गोदाम में धकेल दिया''
4/25/2022 5:46:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'स्कैम 1992' और 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर प्रतीक गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने मुंबई पुलिस के साथ अपना एक खराब अनुभव शेयर किया। उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए बुरे बर्ताव का खुलासा किया और इसे अपनी 'बेइज्जती' बताया।
प्रतीक बब्बर ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- "मुंबई WEH "वीआईपी" आंदोलन के कारण जाम है, मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़कों पर चलना शुरू कर दिया और पुलिस ने मुझे कंधे से पकड़ लिया और बिना किसी चर्चा के इंतजार करने के लिए मुझे मार्बल के गोदाम में धकेल दिया। #अपमानित."
Mumbai WEH is jammed coz of “VIP” movement, I started walking on the roads to reach the shoot location and Police caught me by shoulder and almost pushed me in some random marble warehouse to wait till without any discussion. #humiliated
— Pratik Gandhi (@pratikg80) April 24, 2022
प्रतीक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। एक फैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा "हर बार 'जोखिम है तो इश्क है', नहीं होता मोटा भाई।" इस पर प्रतीक ने जवाब दिया, "भाई कोई रिस्क नहीं सिर्फ काम पे जा रहा था।" ऐसे ही कई यूजर्स ने भी प्रतीक की इस दुर्दशा पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
काम की बात करें तो प्रतीक गांधी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें तापसी पन्नू के साथ वो लड़की है कहां शामिल हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न