Pics: शादी के बाद पहली बार पत्नी सान्या संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए प्रतीक बब्‍बर

1/25/2019 10:20:54 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्‍बर बीते दिनों गर्लफ्रैंड सान्या सागर संग शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडियो पर दोनों की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं प्रतीक शादी के बाद पहली बार पत्नी सान्या संग मुंबई वापिस आए।

इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। तस्वीरों में सान्या लाइट ब्लू कलर की जींस और व्हाइट क्राॅप टाॅप पहने खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इसके साथ ही अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने जैकेट पहनी है।

वहीं प्रतीक ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट टी-शर्ट पहने कूल लुक नें नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। 

बता दें कि प्रतीक और सान्या की शादी लखनऊ में मराठी रीतिरिवाज के साथ हुई। शादी के दौरान प्रतीक और सान्या के घरवाले और कुछ खास दोस्त हिस्सा बने। शादी के बाद ये जोड़ी मुंबई में सितारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेगा। प्रतीक राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं।

Smita Sharma