पत्नी सान्या के साथ लिपलाॅक करते दिखे प्रतीक बब्बर, अजीब एक्सप्रेशन के साथ खिचवाईं तस्वीरें

8/7/2019 3:13:53 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर और उनकी पत्नी सान्या अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर यह कपल सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में प्रतीक ने अपने इंस्टा अकाइउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में कपल अजीबो गरीब एक्सप्रेशन देता दिख रहा है। एक तस्वीर में प्रतीक सान्या संग लिपलाॅक करते दिख रहे हैं।

तस्वीर में सान्या ब्लैक आउटफिट में दिख रहीं हैं। तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं।

वहीं प्रतीक चैक शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को एक कैप से कम्पलीट किया है।

 

कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि प्रतीक ने 23 जनवरी को लखनऊ में सान्या संग शादी रचाई थी। इसके बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने अपनी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं जिसके बाद दोनों को बहुत ट्रोल किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद प्रतीक ने वो तस्वीरें डिलीट कर दी थीं । 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रतीक को आखिरा बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'Four More Shots Please' में देखा गया था। इसमें उन्होंने बारटेंडर की भूमिका निभाई थी।

प्रतीक जल्द ही नीतेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज होगी।  

Smita Sharma