पत्नी के साथ अश्लील फोटो शेयर कर ट्रोल हुए थे प्रतीक बब्‍बर, अब की Delete

2/17/2019 4:03:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्‍बर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अपनी पत्नी सान्या के साथ नजर आ रहे है। तस्वीर बेहद ही बोल्ड थी। तस्वीर में प्रतीक सिर्फ शॉर्टस में नजर आ रहे है, वहीं सान्या भी टॉपलेस होकर पोज देती नजर आ रही थी। तस्वीर पोस्ट करते ही प्रतीक ट्रोल हो गए थे। कई यूजर्स ने इसे पब्‍लिसिटी स्‍टंट बताया तो कुछ ने पत्‍नी के साथ इस तरह की तस्‍वीर शेयर करने पर प्रतीक को क्रिटिसाइज किया। मामला बढ़ने और काफी आपत्तिजनक कॉमेंट्स आने के बाद अब उन्हें ये पोस्‍ट डिलीट कर दिया है। 

 


बता दें कि प्रतीक और सान्या की शादी लखनऊ में मराठी रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में प्रतीक और सान्या के घरवाले और कुछ खास दोस्त हिस्सा बने। शादी के बाद इस जोड़े ने मुंबई में सितारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था। प्रतीक राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं।

 

Konika