गर्लफ्रेंड संग प्रतीक बब्बर ने लिए सात फेरे, लाल जोड़े में खूब जच रहा है कपल

1/24/2019 11:10:47 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्‍बर गर्लफ्रैंड सान्या सागर संग शादी के बंधन में बंध गए है। हाल ही में इनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। शादी के जोड़े में दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे है।

 

 

लखवऊ में हुई इस शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी ही शामिल थे। सान्या सागर शादी के खास मौके पर पारंपरिक परिधान में दिखीं।

 

 

दुल्हन के रुप में सान्या इतनी खूबसूरत नज़र आईं कि उनसे आप नज़रें नहीं हटा पाएंगे। वहीं प्रतीक ने शेरवानी के ऊपर चुंदरी डाल रखी थी।

 


आपको बता दें कि सान्या सागर लेखक और प्रोड्यूसर हैं। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी।

 


प्रतीक बब्बर राजनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। शादी के बाद ये जोड़ी मुंबई में सितारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेगा।

 


 

Konika