मां के साथ केक काटते हुए प्रतीक सहजपाल ने शेयर किया वीडियो, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

2/8/2022 3:03:06 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 15' रनरअप प्रतीक सहजपाल अपनी मां के बेहद करीब हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं। शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने उनकी मां को गाली दे दी थी तो प्रतीक को बहुत गुस्सा आ गया था और उन्होंने अपना हाथ दीवार में मार कर खुद को चोट पहुंचाई थी। 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी भले ही तेजस्वी प्रकाश ने जीती लेकिन लोगों का दिल प्रतीक ने जीता। शो से बाहर आने के बाद भी प्रतीक ने मां का शुक्रिया अदा किया था और कहा था कि वह आज जिस मुकाम पर हैं इसके पीछे उनकी मां की दुआएं हैं। हाल ही में प्रतीक ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है।


वीडियो में प्रतीक ग्रे आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्टर मां के साथ दो चॉकलेट केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर दोनों एक दूसरे को केक खिलाते हैं। दोनों मां-बेटे के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। वीडियो शेयर करते हुए प्रतीक ने लिखा- 'मैं बिना किसी चीज के जीने से अच्छा मरना पसंद करूंगा'। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pratik Sehajpal (@pratiksehajpal)

बता दें इससे पहले प्रतीक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर दोस्त के साथ ऑटो रिक्शा में सफर करते नजर आए थे। एक्टर के इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था और प्रतीक को डाउन टू अर्थ बताया था।  

 

Content Writer

Parminder Kaur