सुशांत की मौत पर प्रसून जोशी का बड़ा बयान,कहा- ''मर्डर से बड़ा सुसाइड है''

10/4/2020 10:45:55 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के 3 महीने बाद अब AIIMS रिपोर्ट से ये साफ हो चुका है कि एक्टर ने सुसाइड किया। इस रिपोर्ट के आने के बाद मर्डर एंगल पर विराम लग गया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस AIIMS रिपोर्ट पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सुशांत के फैंस तो लगातार  AIIMS की रिपोर्ट पर अपना अविश्वास जाहिर कर रहे हैं लेकिन इसी बीच  CBFC चीफ प्रसून जोशी ने सुशांत के निधन पर रिएक्शन दिया। 

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में  प्रसून जोशी कहा- मर्डर से बड़ा सुसाइड होता है। वह कहते हैं- 'सुसाइड मर्डर से ज्यादा बड़ा होता है। मर्डर में तो फिर भी कोई दोषी होता है। सुसाइड एक तरह की बीमारी है। ये तब देखने को मिलता है जब कुछ सही नहीं होता है, लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। ये छोटी बात नहीं है। इंडस्ट्री को इसे गंभीरता से लेना होगा कुछ हिट फिल्में देने से कुछ नहीं होता,जिंदगी फिल्मों से बड़ी होती है।'

प्रसून जोशी ने आगे कहा-'अभी तक तो सिर्फ इस बात पर विवाद चल रहा है कि ये मर्डर है या सुसाइ़ड, लेकिन अगर बड़े मुद्दे पर नजर डाली जाए तो समझ आता है कि उन परिस्थितियों को समझने की जरूरत है जिसकी वजह से ऐसा कदम उठाया जाता है। एक आर्टिस्ट के लिए पैसे से ज्यादा मायने रखती है किसी की जिंदगी। वे हमेशा पैसों से ऊपर जिंदगी को रखते हैं। आर्टिस काफी संवेदनशील होते हैं।'

 

कंगना का किया समर्थन

 

इससे पहले प्रसून जोशी ने ड्रग्स केस पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत का समर्थन किया था।उन्होंने कहा था- 'कंगना रनौत के सत्य को महत्वहीन नहीं करना चाहिए. जो वे कह रही हैं, उस बारे में भी गंभीरता से सोचना चाहिए।उनकी नजरों में ड्रग्स एक समस्या है और उससे भागा नहीं जा सकता।'
 

Smita Sharma