Corona Effect: Lockdown के बीच दूरदर्शन पर फिर होगी रामायण और महाभारत की वापसी,बीते जमाने में लौटेंगे दर्शक

3/26/2020 6:40:05 PM

मुंबई: कोरोना वायरस ने जैसे आम जन जीवन रोक सा दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लाॅकडाउन घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए ये कमद काफी अहम माना जा रहा है। लेकिन घरों में कैद हुए लोग अब बोर होने लगे हैं। वहीं लोगों की बोरियत दूर करने के लिए प्रसार भारती ने 
दर्शकों का मनोरंजन करने का पूरा इंतजाम कर लिया है।

यह चैनल जल्द ही टीवी पर रामायण और महाभारत ऑन एयर करने वाला है। 90 के दशक में  प्रसार भारती के रामायण और महाभारत ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। इन दोनों शोज की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, उस जमाने में लोग सारे काम छोड़ कर टीवी देखने लग जाते थे। इतना ही नहीं लोग अरुण गोविल और दीपिका को असली राम और सीता समझ कर टीवी की पूजा भी कर लेते थे। 

इस खबर की पुष्टि करते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया, फैंस की खुशी के लिए हम लोग रामायण और महाभारत के राइट होल्डरों से बात कर रहे हैं।रामायण और महाभारत का दोबारा टीवी पर दस्तक देना किसी गुड़ न्यूज़ से कम नहीं है। वैसे भी भारत बंद होने के बाद रामायण और महाभारत का दोबारा टीवी पर दस्तक देना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लोग एक बार फिर 90 के दशक में लौट जाएंगे। 

बता दें कि हाल ही में द कपिल शर्मा शो में रामायण के अमर किरदार नजर आए थे। इस शो के दौरान रामायण से जुड़े किरदार अरुण गोविल,सुनील लहरी दीपिका चिखलिया मे कई राज खोले थे।

Smita Sharma