पहली तस्वीर: 'हंगामा 2' की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष के घर आई नन्हीं परी,मां की बाहों में सुकून से सोई दिखीं न्यूबाॅर्न बेबी

6/11/2022 10:07:39 AM

मुंबई: 'हंगामा 2' की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष की लाइफ में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। प्रणिता सुभाष मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। प्रणिता सुभाष ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

PunjabKesari

इस गुडन्यूज को एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। मां बनने की खुशखबरी देते हुए प्रणिता ने अपनी नन्हीं परी की तस्वीरें भी फैंस के शेयर की। प्रणिता ने इंस्टा पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

ये सभी तस्वीरें हाॅस्पिटल से ही सामने आईं हैं। पहली तस्वीर में प्रणिता न्यूबाॅर्न बेबी को बाहों में थामें नजर आए रही हैं। बेटी को गोद में लिए प्रणिता उसे बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रणिता बेड पर बैठी दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं उनके पति नितिन राजू  लाडली को थामें हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी न्यूबाॅर्न बेबी के चेहरे पर इमोजी बलगा रखा है। तीसरी फोटो में वह अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

फोटोज को शेयर करते हुए प्रणिता ने कैप्शन में लिखा- 'जब से हमारी बच्ची का जन्म हुआ है तब से पिछले कुछ दिन अनोखे रहे हैं। मेरी बर्थ स्टोरी आप सभी के साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranitha Subhash 🧿 (@pranitha.insta)

बेंगलुरू अस्पताल के डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए  कहा-'मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुझे स्त्री रोग विशेषज्ञ मां मिली, लेकिन उसके लिए भावनात्मक रूप से यह सबसे कठिन समय था। शुक्र है कि हमारे पास एस्टर आरवी में डॉ सुनील ईश्वर और उनकी टीम थी जिसने सुनिश्चित किया कि मेरी डिलीवरी अच्‍छे से हो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranitha Subhash 🧿 (@pranitha.insta)

बता दें प्रणिता ने 30 मई, 2021 को बिजनेसमैन नितिन के साथ शादी के बंधन में बंधी। नितिन के 34 वें जन्मदिन पर एक्‍ट्रेस ने अपनी पहली प्रेंगनेंसी की गुड न्‍यूज सुनाई थी। 

प्रणिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 की तेलुगु फिल्म बावा से की थी। इसके बाद वह अटारिंटिकी डेरेडी, ब्रह्मोत्सवम, हंगामा 2 और अन्य जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। उन्हें आखिरी बार 2019 में फिल्म एनटीआर: कथानायकुडु में देखा गया था। प्रणिता बाॅलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। वह शिल्पा शेट्टी के साथ 'हंगामा 2' और अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News