12 साल छोटी पत्नी के साथ पूल में मस्ती करते नजर आए प्रकाश राज, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

4/20/2018 10:57:10 AM

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस विलेन प्रकाश राज की इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें वे अपनी 12 साल छोटी पत्नी पोनी के साथ पूल में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

 

कुछ यूजर्स ने जहां प्रकाश को बूढ़ा बताते हुए लिखा कि उन्हें बुढ़ापे में जवानी सूझ रही है। तो कुछ ने उनकी कम उम्र की पत्नी को लेकर सवाल उठाए। यहां तक यूजर्स ने प्रकाश से ही पूछ लिया, 'क्या ये आपकी बेटी है'। फोटो प्रकाश के फैमिली हॉलिडे की है।

 


बता दें कि 'वांटेड' और 'सिंघम' जैसी फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए प्रकाश ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। शादी के छठवें साल 3 फरवरी 2016 को प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने।

 

 

ये प्रकाश राज की चौथी संतान है। पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रैस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिधू हुआ। हालांकि, बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

 

 


 

Punjab Kesari