राहतः प्रकाश राज की सर्जरी हुई सफल, तस्वीर शेयर कर लिखा- डेविल वापस आ गया, जल्द एक्शन में लौटूंगा

8/12/2021 11:53:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री फेमस एक्टर प्रकाश राज 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार गए थे, जिसकी वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया था। इस हादसे के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी। प्रकाश राज को सर्जरी के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। वहीं अब हाल ही में एक्टर की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। हैदराबाद में उनकी सर्जरी सक्सेसफुल हो गई है।  


अपने हेल्थ की जानकारी प्रकाश राज ने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्टर ने अपने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'डेविल वापस आ गया है ... सफल सर्जरी .. धन्यवाद प्रिय मित्र डॉ #गुरुवरेड्डी और आप सब के प्यार और प्रार्थना के लिए भी आप सभी को धन्यवाद .. जल्द ही एक्शन में लौटूंगा। '  


शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके कंधे पर पट्टी लगी हुई  है। इस दौरान वह स्माइल करते हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।  


काम की बता करें तो प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।   उन्होनें ‘वॉन्टेड’, ‘सिंघम’, ‘दबंग-2’, ‘मुंबई मिरर’, ‘पुलिसगिरी’, ‘हीरोपंती’, ‘जंजीर’ जैसी कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में उनके विलेन के किरदार को फैंस खूब पसंद करते हैं।

 

  

 

Content Writer

suman prajapati