कंगना के बाद प्रकाश राज ने ''भाई-भतीजावाद'' को बताया सुशांत के सुसाइड का कराण, कहा-''नेपोटिज्म से हार गया ये बच्चा''

6/16/2020 2:57:39 PM

मुंबई: टीवी से बाॅलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों काद दिल जीतने वाले एक्टर सुशांत सिंह के निधन ने सबको हैरान कर दिया। सुशांत ने 14 जून को अपने घर में सुसाइड कर लिया। एक चमकता हुआ स्टार कैसे खुदकुशी कर सकता है? ये सवाल हर किसी के जहन में घूम रहा है। सुशांत के निधन के बाद इंडस्ट्री के स्टार्स दुख जता रहे हैं हालांकि लोगों ये पसंद नहीं आ रहा और उन्होंने इसे 'दोगलापन' करार दिया है।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार नेपोटिज्म पर बात कह रहे हैं। वहीं अब एक्टर प्रकाश राज ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो साल 2017 के आईफा के दौरान का है। वीडियो में उनसे नेपोटिज्म पर सवाल पूछा जाता है। इस पर वह कहते हैं-'बॉलीवुड में नेपोटिज्म है, यह हर जगह है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। नेपोटिज्म साथ-साथ रहता है और कुछ नहीं होता। लेकिन इस दौरान अगर सही प्रतिभाओं को आने नहीं देंगे, तो समस्या होंगी, तब इंडस्ट्री की पूरी संरचना एक दिन ध्वस्त हो जाएगी। '

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा-'नेपोटिज्म, मैं इससे होकर गुजरा हूं.. मैं इससे जीत गया.. मेरे घाव मेरे मांस से गहरे हैं लेकिन यह बच्चा सुशांत सिंह राजपूत नहीं कर सका.. क्या हम सीखेंगे.. क्या हम वास्तव में खड़े होंगे और ऐसे सपनों को मरने नहीं देंगे.. सिर्फ पूछ रहा हूं।'

बता दें कि इससे पहले प्रकाश राज ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'तुम्हें अभी बहुत दूर तक जाना था मेरे बच्चे. गहरी चोट लगी है... अवाक रह गया... बहुत बड़ी प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। आपके अपनों को इस पीड़ा को सहने की ताकत मिले। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
 

Smita Sharma